दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला के साठी थाना अंतर्गत बसन्तपुर से 7 बाइक समेत तीन कारोबारियों को पुलिस ने धर दबोचा है। नरकटियागंज पुलिस अंचल के साठी थाना ध्यक्ष राजु मिश्रा ने बताया कि सूत्रों की ख़बर पर साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर में पुलिस की की गई कार्रवाई में मंटू मुखिया, राज कुमार मुखिया व शिव बालक मुखिया तीनो शराबदारु कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास 100 लीटर शराब और 7 मोटरसाइकिल जप्त किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजू मिश्र, अवर निरीक्षक मुमताज आलम और पुलिस टीम की कार्रवाई में गिरफ्तार किये गए शराब के तीन कारोबारियों से पूछताछ जारी है, बुधवार को उन्हें न्यायालय को सौंपा जाएगा। उपर्युक्त जानकारी शिकारपुर पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर ने देते हुए कहा कि राजु मिश्र और उनकी टीम में बेहतर कार्य किया है।