दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया स्थित मुफसिल पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के एक कारखाना में छापामारी कर नगर के दो प्रतिष्ठित घराने के युवकों सहित 5 लोगो को गिरफ्तार किया। उनके पास 4 बोतल विदेशी शराब बरामद किये जाने की खबर है। उपर्युक्त जानकारी देते हुए मुफसिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की 4 बजे सुबह नाच गाना देख रहे, नशे की हालत में राहुल कुमार, राजीव सिकारिया, गोलू पोद्दार, सन्तोष कुमार व म. हाफिज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास 4 बोतल विदेशी शराब भी बरामद किया गया है तथा राहुल कुमार का लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी युवको को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस के बयान और चिकित्सकीय प्रतिवेदन में काफी अंतर पाया गया हैI उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार 5 युवको की 2 बजे रात्री एम.जे.के.सदर अस्पताल में मेडिकल जाँच कराया गया है। जिसमें चिकित्सकों ने उनके शरीर मे अल्कोहल की मात्रा सामान्य रूप से पाया है, जैसा कि एक सामान्य व्यक्ति में पाया जाता है, जबकि पुलिस 5 युवकों को नशे में बता रही हैI इससे यह मामला संदिग्ध होने की चर्चा नगर के चौक चौराहों पर जारी है। गिरफ्तार युवको ने बताया कि उन्हें इस मामले में गलत ढंग से फंसाया जा रहा है, युवकों का कहना है कि वे किसी साजिश के शिकार हुए हैं और उन्हें फंसाया गया है। इस मामले को लेकर शहर में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है, लोगों ने दबी जुबान में यह भी कहा है कि शराबबंदी के बावजूद शराब बेंचने और बेंचवाने के मामले में मुख्यमंत्री अपनी जुबान से फिर गये, तात्पर्य यह कि वे शराब बंदी को हथियार बनाये हुए हैं और पुलिस इसका इस्तेमाल कही और कभी कर सकती है। सोमवार की सुबह 05 युवको की गिरफ्तारी के बाद मुफसिल थाना का शटर बन्द कर दिया गया। मीडियाकर्मियों को कोई कुछ बताने की स्थिति में नही रहा, मानो आईएसआइएस के आतंकी पकडे गए हों, सुबह से लेकर शाम 3 बजे तक मीडियाकर्मी बाहर ही धूप में खड़े रहे। जब शाम 03 बजे गिरफ्तार युवको को जेल भेजने के क्रम में थाना का शटर खोला गया, उस समय भी थाना पर आपातकाल का (एमरजेंसी) नाजारा दिखा। आखिर ऐसा क्या और क्यों हुआ कि पुलिस मीडियाकर्मियों से बचती रही, अन्यथा पुलिस पत्रकारों को बुलाती है और बताकर तस्वीर खिंचवाती है और खबर अख़बार की सुर्खियाँ बनती है, आखिर यह माजरा क्या है यह तो पुलिस विभाग के कनीय और वरीय अधिकारी ही दे सकेंगेI पूरा प्रकरण उच्च स्तरीय जाँच का विषय है, क्योंकि रसूखदार परिवार के अमीरजादे और शराब लेकिन पुलिस सुबह को शाम और रात को 4 बजे सुबह क्यों बता रही है।




Recent Comments