बेतिया – नौतन:– जनसम्पर्क कर दिया बीडीओ ने नूतन वर्ष की बधायी
जन समस्याओ का जल्द से जल्द होगा खात्मा दिया अश्वाशन ।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन प. चम्पारण बिहार :–
नौतन – नूतन नव वर्ष 2018 की बधायी लोगो को बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनसम्पर्क के माध्यम से दिया। जहा लोगो ने आपने बलाॅक के बीडीओ का स्वागत व सम्मान किया। होम पंचायत पश्चिम नौतन पंचायत मे बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने नूतन नव वर्ष पर लोगो से जन संपर्क कर पंचायत मे होने वाले कार्य की समीक्षा किया और लोगो को नव वर्ष की बधायी दी बीडियो शैलेंद्र कुमार सिंह ने घर घर जाकर सरकार के सात निश्चय योजना के बारे मे पूर्ण जानकारी दी आगामी होने वाले वार्ड नंबर 8 को ओडीएफ घोषित कर आदर्श वार्ड बनाने की भी बात कही।उपस्थित लोगों ने बीडियो से अपनी व क्षेत्र की समस्या को रखा और कहा की सरकार मिट्टी का तेल बंद करने जा रही। लेकिन कभी कभार बिजली नहीं होने से हम गरीबो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बीडीओ ने लोगों को समझाते हुए बताया कि इसका भी प्रावधान है गरीब तबके के लोगों कि लिए सरकार ने पंचायत सचिव व अन्य कर्मीयो के माध्यम से सुची तैयार की जा रही हैं जिसमे जरूरत मंद लोगो पर सरकार ध्यान रखी है वैसे लोगों को 2 लीटर मिट्टी तेल दिया जाएगा। जिसकी जानकारी जिला अधिकारी को दे दी गयी है हैं लोगों ने बिजली विभाग के द्वारा हो रहे लापरवाही के बारे मे भी बताया कि विभागीय उदासीनता के कारण खापटोला मंदिर के पास 11,000 के केबल मे शौट सर्किट के कारण बार बार ब्लास्ट होता है जिसके कारण से बिधूत परिचालन 4– 4 दिन तक ठप रहता है कई बार इसकी सूचना प्रखंड से लेकर जिला तक दी गई । लेकिन कोई समाधान नही हुआ। वीडियो शैलेंद्र कुमार सिंह लोगो को अश्वाशन देते हुए कहा कि 2 दिनों के अंदर आप लोगों की सारी समस्याऐ खत्म हो जाएगी ।मौके पर वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष तैरुण नेशा पूर्व सरपंच बदरुद्दीन अंसारी अहमद सैफुल्लाह बिचंडी राम प्रकाश प्रसाद गुड्डू सरूर मियां सिराजुद्दीन अबूजर मियां फिरोज आलम सईद आलम बाबू लाल आदि लोग मौजूद रहे




Recent Comments