अंवारी ने जीता राजा शिलनिधि कप टी-20 क्रिकेट कप, फाइनल में तरैया को सात विकेट से हराया संजीव कुमार/मढ़ौरा : राजा शिलनिधि टी-20 क्रिकेट कप का स्थानीय आइटीआई के मैदान में सोमवार को फाइनल मैंच खेला गया। फाइनल मैंच में टास जीतकर पहले खेलते हुये तरैया की टीम नें निर्धारित ओवर में 122 का स्कोर बनाया । जबाब में उतरी अंवारी की टीम छोटे लक्ष्य को लेकर आक्रमक शुरुआत की और 15 ओवर में जरूरी रन बना लिया। मैन आफ द मैच अंवारी टीम के राजा कुमार कुमार को अच्छी बैटिंग के लिये जबकि मैन आफ द सिरिज तरैया टीम के राजेश बाबा को दिया गया । विजेता टीम को मुख्य अतिथि शिल्हौड़ी पंचायत के मुखियां प्रतिनिघि व पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय उर्फ जुगनू भाई ने विजेता कप जबकि उपविजेता टीम को भावी विधानसभा प्रत्याशी सीटू राय ने प्रदान किया। इस दौरान अभिषेक राय ने कहा कि खेल युवा शक्ति को सही दिशा देता है । खेल ही युवा को भटकाव से रोकता है । वर्तमान में समाज को खेल और खिलाड़ी को लेकर भी ध्यान देने की जरूरत है । ग्रामिण क्षेत्र की प्रतिभा को अगर सही प्लेटफार्म मिल जाये तो यहा की प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती है । मैच का एम्पायरिंग मुकुल सिंह, मंटू सिंह और उदय कुमार ने ,स्कोरिंग चित्रमणी ने, कमेन्ट्री आलम, संतोष और नौशाद ने की । मैंच के दौरान मैनेजर प्रसाद, अभिषेक कुमार, राजेश सिंह ,सहीत दर्जनों गणमान्य और हजारों की संख्या मे खेलप्रेमी मौजूद थे ।