गड़खा में बिजली के तार गिरने से 12 किसानों के खेतों में लगी आग,गेंहू का फसल जली
गड़खा(सारण)।गड़खा प्रखण्ड के इटवां पंचायत झाड़ू टोला और पीठा घाट के चवँर में आग लगने से दर्जनों किसानों की खेत में लगी। गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।किसानों ने बताया कि 11 हजार वोल्टेज के तार टूट कर खेत में गिर गई। जिससे आग लग गई।जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दिया। फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने से हरेन्द्र राय, बलदेव राय,रामबालक राय, अवधेश राय,अशोक राय,सुदामा राय, धर्मदेव राय,कमला राय, गंगासागर राय, विश्राम राय, राम प्रकाश राय,सुरेन्द्र राय,चन्द्रमा राय समेत अन्य किसानों का फसल देखते ही देखते जलकर खाक हो गई।समय रहते ही आग पर काबू पाया लिया गया।सीओ मो इस्माईल पुलिस के साथ पहुँच कर घटना का जायजा लिया। उन्होंने से सभी अगिन पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को आश्वाशन दीया।पीड़ित किसानों ने बताया कि 7 माह पहले बाढ़ आने से धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई प्रशासन द्वारा त्रिपाल और चूड़ा मीठा वितरण किया गया, लेकिन किसी अन्य प्रकार की मदद नहीं की गई। जिससे किसानों के ऊपर काफी कर्ज हो गई।वही गेहूं की फसल जलने के कारण कई किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति पुनः उत्पन्न हो जाएगी।




Recent Comments