
मकेर(सारण)-प्रखंड के नंदन कैतुका तारा अमनौर बाघाकोल तथा पीर मकेर पंचायतों में बूथ अध्यक्ष तथा बूथ सचिव के साथ पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह ने बैठक किया।बैठक में मुख्य रूप से विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत पर चर्चा किया गया।बैठक में पूर्व विधायक ने उपस्तिथ कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर पर कमिटी का गठन करने संगठन को मजबूत करने तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो और उपलब्धिओं को जन जन तक जनकारी देने के लिए प्रेरित किया।पूर्व विधायक ने कहा कि बूथ स्तर पर कमिटी गठन करने को लेकर अमनौर विधान सभा के मकेर प्रखंड के चार पंचायतों से मंगलवार को बूथ जीतो अभियान शुरू करने की बातें कही गई।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सुचिन्द्र सिंह मुखिया धर्मेंद्र कुमार खेदू सिंह सतेन्द्र कुमार सिंह संजय कुमार सिंह नागेंद्र कुमार भजन कुमार राय धर्मेंद्र तिवारी अजय सोनी रविंद्र सिंह हरेंद्र सिंह अशोक साह रविंद्र कुमार राम सलीम अंसारी आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments