दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

हिंदुस्तान लीवर के मुंशी से ढाई लाख रुपए लूटकांड में दो और अपराधी गिरफ्तार, चार अभी भी फरार।
पूर्व में एक अपराधी जा चुका है जेल
मैनाटाड़ पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के करताहां पुल के समीप ढाई लाख रूपये के लूट कांड में दो और अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में बताया पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लूट कांड में इनरवा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव निवासी उदय कुमार एवं बीरू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।इसके पूर्व इस कांड में अपराधी बेतिया जिला के साठी बाजार के मुन्ना उर्फ मोहम्मद अनवर को देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही इसमे संलिप्त चार अपराधी अभी भी फरार है। हालांकि अभी लूटे गए रुपए बरामद नहीं किया गया है पुलिस को अंदेशा है कि फरार अपराधियों के पास लूटे गए रूपये है।फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज बलथर मुख्य मार्ग में करताहा नदी के पास 29 जून की रात 8:45 बजे दो बाइक पर सवार अपराधियों ने हिंदुस्तान लीवर के मुंशी से ढाई लाख रुपए लूट लिए थे शिक्षकों के सामूहिक हड़ताल से 40000 छात्रों का पठन-पाठन बाधित।