सउदी से शव तेलकथु गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
– शव पहुंचते ही उमड़ी लोगों की भीड़
– परिजनों का रो-रोकर हुआ हाल-बेहाल

परवेज अख्तर/सिवान,
हसनपुरा. एमएच नगर थाना के तेलकथू में बीती शाम सऊदी से 20 दिन बाद शव पहुंचते ही समूचे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों के चीख चीत्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया. शव देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पिछले 22 नवंबर को सउदी अरब में 50 वर्षीय मोहम्मद युशूफ खान पिता तहसीलदार खान का हार्ट अटैक से निधन हो गयी थी. जो कि 13 वर्ष से सऊदी में मोतासा अल मशरख प्राइवेट कम्पनी में कार्य कर रहे थे. मृतक का दो पुत्र व एक पुत्री है. जिसमें वसीम की शादी ही चुकी है. जबकि तारिक अनवर खान तथा अंजुम आरा अविवाहित है. इस घटना से उनकी पत्नी शाहजहां खातुन तथा बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है.