नवादा में एटीएम से जालसाज़ी करके रुपए निकालने वाले गिरोह के 11 मास्टर माइंड धराये

रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : नवादा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है ।जिसमे एटीएम से जालसाज़ी करके रुपए निकालने वाला गिरोह के 11 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के प्रसाद बिगहा के निकट आइ.सी.आइ.सी.आइ. के एटीएम के पास संदिग्ध अवस्था में एटीएम से जालसाज़ी करने वाले व्यक्ति की उपस्थिति पाये जाने पर नगर थाना की पुलिस के द्वारा जाँच व सत्यापन किया गया। वहीं जाँच के क्रम में नीरज कुमार , विकाश व कुंदन कुमार के पास से 50,000 रुपये नगद , तीन एटीएम कार्ड व चार मोबाईल बरामद किया गया ।

वहीं पुलिस के हत्थे चढ़े तिनो युवकों ने बताया की वो नौकरी का झाँसा देकर एटीएम के द्वारा आम लोगों से रुपये ऐंठने का काम किया करते है ।वही पकड़ाए तिनो युवकों को स्वीकारोरित के आधार पर रोह थाना क्षेत्र के कुंजेला गाँव के मार्वल , सुबोध , दीपक , राजकुमार , सतेन्द्र , मुकेश , पंकज व सोनू कुमार को गिरफ़्तार किया गया ।जो एटीएम फ़्रॉड के मास्टर माइंड बताए जाते है।वहीं साथ ही पंकज कुमार के घर से 65 वोर का देशी पिस्टल पुलिस ने बरामद किया ।वहीं सभी गिरफ़्तार युवकों से पुलिस की पूछ ताछ जारी है ।