दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला के एक मात्र जवाहर नवोदय विद्यालय , वृंदावन (जेएनवी) मे कक्षा 6 में 2019 की प्रवेश परीक्षा ko आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर 2018 तक बढा दी गयी है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी विज्ञान शिक्षक विश्वमोहन प्रसाद ने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिले में और अधिक से अधिक संख्या में छात्र / छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के लिए प्रेरित किया जाए । जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी शिक्षक ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य से अपील किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2018 है तथा इसको ध्यान मे रखेत हुए सभी को आॅन लाइन आवेदन पत्र अधिक से अधिक संख्या मे भरवाने के लिये अभ्यर्थियों का यथा सम्भव सहयोग करें । सभी स्कूल के प्रधानाचार्य को फार्म भरने को कहा ताकि मेधावी अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सके, उपर्युक्त तिथि तक निश्चित रुप से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को फार्म भरवाये, जिससे कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अन्य मिलनेवाली निःशुल्क सुविधाओं का लाभ मिल सके।




Recent Comments