छपरा लॉयन्स क्लब के सौजन्य से 2019 में छपरा को मिलेगा नेत्र अस्पताल

छपरा : छपरा लॉयन्स क्लब के सौजन्य से 2019 में छपरा को मिलेगा नेत्र अस्पताल । उक्त बातें शहर के प्रख्यात नेत्र शल्य चिकित्सक लॉयन्स क्लब के डी जी 322 E के डॉ एस के पांडेय ने एक बैठक में बताई।

छपरा देश की बड़ी स्वयंसेवी संस्था लॉयन्स क्लब के आगामी बेतिया में होने वाली सम्मेलन को लेकर एक बैठक बुलाई गई जिसमें बेतिया में 16-17 मार्च को होने वाले सम्मेलन को लेकर तैयारियो की चर्चा हुई। जिसमे छपरा से होने वाले सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया वही इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ एस के पांड्य ने बताया कि आगामी बेतिया में जो सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमे छपरा लॉयन्स क्लब की चार टीम तथा एक लियो टीम भी भाग लेगी। इस सम्मेलन में बिहार के लगभग सभी जिलों से लायनिज्म आएंगे छपरा लॉयन्स क्लब का अपना एक ड्रेस कोड होगा जो छपरा लॉयन्स क्लब की एकता को दर्शायेगा। वही इस बैठक में छपरा के सभी लॉयन्स क्लब सहित लियो क्लब ने भी हिस्सा लिया।
डॉ एस के पांडेय ने बताया कि छपरा में जो लॉयन्स क्लब के द्वारा जो नेत्र अस्पताल खुलने जा रहा है। उसमें गरीब असहाय लाचार लोगो की मुफ्त में चिकित्सा होगी।