बेतिया – बगहा अनुमंडल दो के प्रखंड परियोजना कियान्वयन इकाई जीविका द्वारा मानव श्रृंखला के निर्माण हेतु पूर्वाभ्यास कराया गया
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–  
बगहा:- प.च जीविका(गरीबी निवारण हेतु बिहार सरकार की पहल) बगहा अनुमंडल दो के प्रखंड परियोजना कियान्वयन इकाई जीविका द्वारा मानव श्रृंखला के निर्माण हेतु पूर्वाभ्यास कराया गया।जिसमे सैकड़ों जीविका दीदियां सम्मलित हुई।बगहा नगर के डुमवलिया जीविका कायार्लय के सामने मानव श्रृंखला के लिए हाथ से हाथ जोड़कर लंबी कतारे बनाकर पूर्वाभ्यास किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा कि  18 वर्ष से कम की लड़की एवं 23 वर्ष के कम उम्र की शादी नही करनी चाहिए। और ना ही वैसी शादी म् उपस्थित रहना हैं।एवं ना दहेज लेना हैं न ही दहेज देना हैं और  बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन की जड़ से  समाप्त करने का सभी जीविका कर्मी एवं जीविका दीदियों  के द्वारा  समर्थन किया गया । इस मौके पर जीविका परियोजना प्रबधक चंद प्रकाश गुप्ता,क्षेत्रीय समन्वयक ब्रजेश कुमार,सामुदायिक समन्वयक विकास कुमार,मो० आमिरुल होदा,कुमार समरेंद्र,लेखापाल मो० अरसाद अंसारी,सहित जीविका कर्मी,एवं सैकड़ों जीविका दीदियां उपस्थित थी।