बेतिया :– बगहा अनुमंडल छेत्र के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा अनुमंडल छेत्र के सभी शिव मंदिर बगहा पक्कीबावली वाल्मीकि नगर के जट्टा संकर मंदिर
हरिनगर शिव मंदिर चखनी राजवाटिया में शिवाला इत्यादि मंदिरो में इस बार महाशिवरात्रि आज के दिन बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है. दिन भर भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं. महाशिवरात्रि की रात हिंदू धर्मग्रंथों में बेहद महत्वपूर्ण है.
महाशिवरात्रि को मनाने के पीछे क्या मान्यता है?
महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है. मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान शिव का देवी पार्वती के साथ विवाह हुआ था. महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. 14जनवरी को पूरे दिन चतुरदशी तिथि है और मध्यरात्रि में 11 बजकर 35 मिनट से चतुर्दशी तिथि लग रही है. ऐसे में महाशिवरात्रि आज भी मनाई जा रही है
महाशिवरात्रि का अर्थ?
महाशिवरात्रि शब्द का अर्थ है महा कल्याणकारी रात्रि, शिव का अर्थ है कल्याण और तिथियों में चतुर्दशी के स्वामी है शिव जी. शास्त्रों के मुताबिक, इसका बड़ा महत्व है. इस महत्व से संबंध महाशिवरात्रि का व्रत है जो कि फाल्गुन की कृष्ण चतुदर्शी तिथि को किया जाता है. बता दें कि प्रदोश काल रात्रि का आरंभ यानि अर्धरात्रि और निशीथ काल के दौरान महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है. इस विधि से श्रृद्धा और विश्वास से जो लोग व्रत और जप, ध्यान, साधना करते है उन्हें भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है.