दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के बेतिया नगर परिषद के सभागार में नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारियाकी अध्यक्षता में विभिन्न स्वयं सेवी सहायता समूह की महिलाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ एक बैठक की गई जिसमें प्लास्टिक बैन के उपरांत पेपर ठोंगा व कपड़ा थैला के बारे में नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा की गई । प्लास्टिक हमारे जीवन में कितनी खतरनाक है और इस से हो रही अनेकों बीमारियों के बारे में सभापति द्वारा जागरूकता फैलाने की बात कही गई । 14 दिसंबर से प्लास्टिक बैंन पूर्ण रूप से बेतिया शहर में लागू हो जाएगा ।इस प्रक्रिया को आम जनमानस तक स्वयं सहायता समूह के द्वारा घर घर जाकर अपने वार्ड एवं मोहल्ले में लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है । गरिमादेवी सिकारिया ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। और जब तक स्वच्छता हम अपने जीवन में लागू नहीं करेंगे तब तक अनेको बीमारियां हमारे घर परिवार में होते रहेंगे। जिससे हमारा आय घटता है लेकिन बीच में स्वच्छता नही रखने के कारण बीमार हो जाते है जिससे हमारा बजट ज्यादा हो जाता है। मौके पर नप कार्यपालक पदाधिकारी, मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अध्यक्ष रानी झुनझुनवाला, इनरव्हील क्लब प्रेसिडेंट पूनम झुनझुनवाला, मारवाड़ी महिला समिति के बीना चौधरी व आशा काया सहित कई महिलाएं मौजूद थी।





Recent Comments