दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
भूमि से गरीबो का विस्थापन और भूमि लूट के खिलाफ चिउटहा में 2 दिसम्बर 2018 को भूमि अधिकार व प्रतिवाद सभा की तैयारी में भाकपा माले ने किया मैनाटांड़ में कार्यकर्ता कन्वेंशन
मैनाटाड चिउटहा में भू-माफिया-अपराधी जिला प्रशासन और नीतीश-मोदी की सरकार के मिलीभगत के जरिए बेनामी 200 एकड़ जमीन जिस पर 35 वर्षो से 343 मुसहर जाती के गरीबों के कब्जे की भूमि की लूट,और गरीबो को विस्थापित करने के खिलाफ भूमि अधिकार और प्रतिवाद सभा करेगी माले,_ कार्यकर्ता कन्वेंशन में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रखंड सचिव सीताराम राम ने कहा कि देश मे जब से चाय वाले पीएम बने है, तब से बिहार सहित पूरे भारत में बेलगाम भूमि लूटऔर भोजन लूट जारी है, खासकर बिहार के प0 चंपारण में भूमि लूट का केंद्र बना हुआ है,भाजपा- जदयू की सरकार में अंचल कार्यालय से लेकर जिला समाहर्ता कार्यालय तक फर्जी कागजातों को बनाने में और भूमि लुटेरों के पक्ष में कार्यरत है, उस फर्जी कागजात के आधार पर न्यायालय की आंख में धूल झोंक कर चम्पारण की लाखो एकड़ वास-आवास और खेती की जमीन की लूट हो रही है, चंपारण में ताजा भूमि लूट का प्रकरण मैनाटांड़ के चिउटहा गांव में सामने हैं जहां 200 एकड़ जमीन जो 19 फर्जी नामों पर खतियान में दर्ज है यानी उस नाम का कोई व्यक्ति नही है,उस जमीन पर 343 मुसहर और गरीब परिवारों द्वारा 35 वर्षों से खेती बारी की जा रही है,इस बेनामी जमीन के कागजात गरीबो दिया जाय सैकड़ो बार जिला प्रसासन से लेकर राज्य सरकारों से मांग करते रहे है मगर सरकार ने अभी तक गरीबो को कागज नही दिया,इस 200 एकड़ जमीन में तैयार धान की फसल तैयार है, मगर इस साल अपराधीयो और जिला प्रशासन की गठजोड़ के जरिये धान को काटने से भी जिला प्रशासन द्वारा रोक दिया गया है, जिला प्रशासन की यह बिल्कुल ही कानून विरोधी कदम है, आम नियम है की “जो फसल बोते हैं – वही फसल काटते हैं” उक्त नियम के विरूद्ध नीतीश-मोदी की सरकार और उसकी पुलिस खड़ी है, इस गरीब विरोधी अपराधी-भु-माफिया जिला प्रशासन और केंद्र और राज्य सरकार की मिलीभगत के खिलाफ भूमि पे गरीबो के अधिकार को लेकर_ *भाकपा माले चिउटहा में 2 दिसम्बर 2018 को भूमि अधिकार और प्रतिरोध सभा का आयोजन करेगी और गरीब-भूमिहीनो को फसल काटने का आहवन करेंगे*, राज्य कमिटी सदस्य सुनील कुमार यादव ने कहा कि मोदी-नीतीश की सरकार गरीबों के खिलाफ आफत बनकर आई है, जिसके खिलाफ जनता आर-पार की लड़ाई लड़ेगी,नेताओ ने कहा कि सरकार के इसारे पर भूमाफिया और जिला प्रसासन एक तरफ गरीबों के कब्जे की लाखो एकड़ भूमि की लूट जारी रखा है जिसके खिलाफ जनता आर-पार की लड़ाई लड़ेगी तो दूसरी तरफ गरीबो की भोजन लूटने में सरकार संलिप्त है,पूरे देश की तरह बिहार में भी बड़े बड़े खाद्यान घोटाले हो रहे है, वहीं किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान किए बगैर पुनः चीनी मिल चालू हो चुके हैं,सरकार ने विदेशों से चीनी आयात कर चंपारण के किसानों के गन्ना का बकाया भुगतान के रास्ते ही बंद करने की कोशिश की है, गन्ना किसानों की लूट हो रही है, और आने वाले दिनों में गन्ना किसानों को भी मौत के मुंह में ढकेल ने की मोदी सरकार ने तैयारी कर ली है, देश के किसान अपनी बदहाल स्थिति के खिलाफ_मोदी सरकार के खिलाफ लड़ रही है,इनके अलावे अमीलाल राम,रामआधार राम,बन्धु राम,मदन राम,विजय पटेल,मोहन राम,आदि नेताओ ने भी कन्वेंशन को सम्बोधित किया