सुप्रसिद्ध गीतकार स्व. श्याम बिहारी पूरी के सम्मान में श्रधांजलि सभा आयोजित

बनियापुर(सारण) : प्रखंड के करहीं निवासी व सुप्रसिद्ध गीतकार स्व. श्याम बिहारी पूरी के सम्मान में श्रधांजलि सभा आयोजित की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए कलाकारों ने उन्हें बनियापुर का रत्न बताया। वक्ताओं ने कहा कि वे जीवन पर्यंत भोजपुरी को अश्लीलता से मुक्त कराने हेतु प्रयत्न शील रहे। मौके पर उपस्थित गायकों ने अश्लील गीत का विरोध करने का संकल्प दुहराया। इससे पहले स्व पूरी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।सभा में भोजपुरी गायक बिजेन्द्र गिरी पुलिस राय जलेश्वर सिंह कमलाकांत मिश्रा साहेब गिरी रमाशंकर सिंह चांद किशोर सिंह कामेश्वर सिंह हेमन्त गिरी मुनि लाल सवलिया दशरथ भारती संजीत सिंह राधेश्याम यादव लक्ष्मण यादव जयप्रकाश गिरी हरि शंकर सिंह प्रदीप सिंह तथा अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन स्व पूरी के पुत्र तारकेश्वर पूरी ने किया।