बिहार में एनडीए के सीटों क़ा बंटवारा की घोषणा के साथ ही भाजपा के पांच सांसदों क़ा टिकट कटना हुआ कन्फर्म
चुनाव डेस्क : नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रेस कॉन्फ्रेस में बिहार के लोकसभा सीटों पर 17-17-06 के घोषणा के बाद पांच भाजपा सांसदो के टिकट कटना कन्फर्म हो गया.क्योंकि पिछली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 22सीटें जीती थी.लेकिन सीटों की तय फार्मूला नें पांच सांसदो को पार्टी टिकट से वंचित कर देगा.रविवार को नीतीश कुमार और रामविलास पासवान की मौजूदगी में अमित शाह नें सीट शेयरिंग की घोषणा कर पूर्व में लगाए जा रहे कयासों पर मुहर लगा दिया.दो सीटों वाली जदयू नें 17-17 सीटों पर जदयू-भाजपा की आगामी चुनाव लड़ने की घोषणा करा कर भाजपा के पांच सांसदो को बेटिकट कराने में कामयाब हो गया.हलांकि कुछ सांसद पाला बदल जदयू के सिम्बल पर भी चुनाव लड़नें की मांशा पाल रहे होंगे.लेकिन यें भी तस्वीर कुछ दिनों में साफ हो ही जायेगा.