दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन।।थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर गाँव मे एक छः वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास करने का मामला प्रकाश मे आया है।घटना रविवार दोपहर की बताई गई है ।घटना के बाद पुरे गाव मे आक्रोश कायम है वही लोगो पुरे रात आरोपी शौकत अंसारी साठ वर्ष को खोजने मे लगे है जबकि आरोपी घटना के बाद घर छोड़ फरार हो गया है ।घटना की सुचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पिडीत परिजनों से आवेदन लेकर कारवाई मे जुट गयी है ।पीड़ित किशोरी की मा इन्दु देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर वह बगीचे मे आम का टिकोरा बिनने गयी थी की आरोपी उसे पैसा दिखाकर अपने पास बुलाया तथा एक झाड़ी मे लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा । किशोरी जब चिल्लाई तो लोगो को आता देख आरोपी भाग निकला।किशोरी जब भागकर घर आयी तो आप बीती अपने परिजनों से बताई ।दारोगा प्रभात समीर ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस कांड अंकित करते हुए पुलिस कारवाई मे जुट गयी है तथा आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है ।इधर इस मामले को लेकर गाँव मे तनाव की स्थिति कायम है।




Recent Comments