दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

“अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस” के अवसर पर राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग में छात्रों को नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु संकल्प दिलाया गया। विद्यालय के शिक्षक राजन कुमार ने छात्रों को नशा सेवन से होने वाली बीमारियों, परेशानियों के बारे में विस्तार से बताया ततपश्चात छात्रों को मुख्यमंत्री बिहार के संदेश को सुनाया और संकल्प दिलाया। वही कार्यक्रम को संबोधित करती हुई शिक्षिका मेरी एडलीन ने कहा मादक द्रव्यों और मद्यपान के सेवन से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक पतन होता ही है, साथ ही साथ नशा करने वाले व्यक्ति को समाज में तिरस्कृत नजरों से देखा जाता है। हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प ले और जन – जन तक नशामुक्ति के संदेश को पहुचाएं। मेरी एडलीन ने बताया कि हम सब बिहारवासियों के लिए गर्व और खुशी की बात है कि भारत सरकार के सरकारी न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा मद्यपान और नशीले पदार्थो के दुरूपयोग निवारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट जनजागरण के लिए आज विज्ञान भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा को बिहार को राष्ट्रीय अवार्ड मिल रहा है। विदित हो कि मधनिषेध के समर्थन में 21 जनवरी 2017 को विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण कर बिहारवासियों ने इतिहास रचा है। विद्यालय के शिक्षक रवि कुमार, महमूद आलम, सुरेंद्र महतो, नासिमुरह्मान, आलोक शेखर, संजीव झा, अरुण कुमार, अरसद सहित शिक्षिका रितु झा, स्वर्णलता भारती, आशा वर्मा, सुनीता कुमारी ने छात्रों को नशामुक्ति के लाभ के बारे में बताया।