मशरक: मशरक थाना क्षेत्र के सीवान में तीन लोगों को ट्रक ने कुचल डाला जिससे दो युवक सहित एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान में भर्ती कराया गया। मृतक अलग-अलग गांव मगुरहा और चांद कुदरिया के हैं। जिसमें मृतकों में युवक मगुरहा गांव निवासी शमीम अहमद का 22 वर्षीय पुत्र रेहान आलम और चांद कुदरिया गांव निवासी नौशाद आलम का 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान खातुन, 10 वर्षीय पुत्र फैयाज आलम बताया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला नौशाद आलम की पत्नी शबाना खातुन है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि में चांद कुदरिया गांव में घायल महिला के ससुर मो हकीक और बगल के ही मो हसीब के बीच पटाखें उड़ाने को लेकर हुएं विवाद में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किए गए थें। उसी मारपीट में घायल, अपने ससुर मो हकीक को देखने मोटरसाइकिल से भाई रेहान आलम के साथ मशरक चांद कुदरिया आ रही थी कि सिवान जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के चमरा मंडी बाईपास के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार की ट्रक ने कुचल डाला, जिसमें एक बच्चा, युवक और एक लडकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर दोनों गांवों में परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन सिवान के लिए घर से निकल चुके हैं। मौका पा कर सीमेंट से लदी ट्रक भागने की कोशिश की लेकिन स्थानिय लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अनियंत्रित ट्रक को अपने कब्जे में ले कर ड्राइवर को जेल भेज दिया।