दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 2 दिसंबर 2019 से रेलवे प्रवेशिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरकटियागंज के लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग टीम ए के ओर से दी जा रही हैं। वर्तमान समय में हो रहे हैं महिला उत्पीड़न और बलात्कार जैसे घटनाओं को देखते हुए 360 रिसर्च फाउंडेशन की इकाई टीम ए ने यह पहल की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी लड़कियों को आत्मरक्षा हेतु तैयार किया जाए ताकि वे भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की घटनाओं के समय अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। यह ट्रेनिंग ब्लैक बेल्ट विनर अंबुज श्रीवास्तव, ब्राउन बेल्ट विनर अभिषेक कुमार और खुशी कुमारी देंगे । यह ट्रेनिंग सोमवार 2 दिसंबर 2019 से शनिवार 7 दिसंबर 2019 तक चलेगी।
ट्रेनिंग के पहले दिन वर्ग कक्ष उन्हें विभिन्न प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया गया।
मुख्य ट्रेनर अंबुज श्रीवास्तव ने कहा कि यदि लड़कियां मानसिक रूप से परिपक्व और निडर हो जाएं तो उन्हें कोई भी पराजित नहीं कर सकता है। आवश्यकता है कि हम सब अपने घर की लड़कियों को सभी कुरीतियों से बाहर निकलकर अपनी सुरक्षा के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के दौरान 360 रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधांशु कुमार शेखर ने कहा कि देशभर में हो रहे बलात्कार और जान से मारने की घटनाओं को देखते हुए हमारे क्षेत्र के लड़कियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की होने वाले घटना से निपटने के लिए तैयार रहें। अब वे अपनी सुरक्षा स्वयं करेंगी।
इस प्रशिक्षण में खुशी कुमारी, गुड़िया कुमारी, दीपा कुमारी, रानी कुमारी समित वर्ग 9 की सभी छात्राएं शामिल होंगी।




Recent Comments