
परसा थाना परिसर मेंं शांति समिति क़ी बैठक, पूजा पूर्व लाइसेंस लेना ज़रूरी
परसा (सारण)-दुर्गा पूजा को शांति पूर्ण रूप से संपन कराने को लेकर थाना परिसर में सीओ राम भजन राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन हुई। बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया गया कि जिस पूजा समिति को पूर्व से लाईसेंस निर्गत किया गया है।वही पूजा समिति द्वारा मुर्ति और पंडाल स्थापित करेगें।बिना लाईसेंस के मूर्ति स्थापना करने वाले पूजा समिति के सदस्यों पर कार्रवाई करने पूजा समिति प्रत्येक पूजा समिति द्वारा लाईसेंस आवेदन के साथ साथ 10 सक्रिय पूजा समिति सदस्य की सूची मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध कराने अस्पताल मस्जिद स्कूल के समीप डीजे नही बजाने नागवार नारा नही लगाने किसी प्रकार की खतरनाक हथियार नही रखने नशे के हालत में पकड़े जाने पर करवाई करने अश्लील गीत पर बैंड रखने समेत कई बिंदुओं पर विशेष बिचार बिमर्श और चर्चा किया गया।साथ ही 20 अक्टूबर को मूर्ति बिसर्जन करने का निर्देश दिया गया।बैठक में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार एसआई विमल कुमार पासवान राजद अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय चन्द्रदेव सिंह भाजपा नपअध्यक्ष अर्जुन सिंह मुखियाअनिल साह मुखिया प्रतिनिधि शशि राय सरपंच मदन मिश्रा मोहम्मद करमुल्लाह प्रो विमल प्रसाद पैक्स अध्यक्ष लाल बाबू राय सुरेश कुमार राजू कुमार अशोक कुमार रमेश प्रसाद पंकज कुमार सुनील कुमार हरेन्द्र सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




Recent Comments