दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : कालीबाग ओपी पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब व चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी सोमवार की देर शाम नगर के हजारी इलाके में की गई। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सिरसिया ओपी क्षेत्र के बाबू टोला गौरवा निवासी बुलेट कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पाच लीटर देसी शराब व साइन बाइक बरामद की गई है। बाइक चोरी की है। गिरफ्तार बुलेट से पूछताछ किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हजारी इलाके में शराब लेकर आया है। सूचना पर पुलिस छापेमारी कर युवक को शराब व बाइक सहित गिरफ्तार कर ली। बाइक के कागजात जांच की गई तो वह चोरी की निकली। बताया जाता है कि पुलिस को धोखा देने के लिए जप्त बाइक के नंबर प्लेट पर दूसरी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित कराया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक बानुछापर से चुराई गई थी। पुलिस बाइक मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है।