सारण :घर में आग लगाने से तीन कमरे सहित लाखों के समान जले

मढौरा (सारण)
स्थानीय नगर पंचायत के तकीना गांव में अचानक एक घर में आग लगने से तीन कमरे और लाखों के सामन जल गये । बताया जाता है की सुबह में तकीना गांव के जितेंद्र राय के खपरैल मकान से धुंआ निकलते देख लोगों ने हल्ला किया और दमकल की गाड़ी को फोन किया । जिससे ग्रामीणों की भीड़ इक्कट्ठी होकर आग पर काबू करने के लिये प्रयास कर रहे थे की मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई । दमकल की गाड़ी ने प्रयास कर आग पर काबू तो पा लिया । तबतक घर के तीन कमरे जल गये थे । जिसमे अनाज , फर्नीचर आदि भी जल गये ।

ग्रामीणों को संदेह है की आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगी होगी । वैसे किसी ने नहीं देखा , इसलिए किसी को सही-सही जानकरी नहीं है । फिर भी छठ के दिन होने के कारण अनुमान लगया जा रहा है की आग आतिशबाजी की चिंगारी से ही लगी होगी !




Recent Comments