दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

आज शहर में हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका के कार्यों की पोल खोलकर रख दी है. शहर के सभी प्रमुख बाजारों एवं प्रशासनिक कार्यालयों में भी पानी इस प्रकार जमकर खड़ा है जैसे बाढ़ आया हो. बताते चलें कि कल शाम से हो रही बूंदाबांदी आज सुबह विकराल रुप धारण कर ली. जिससे प्रातः काल से लेकर दोपहर के 3:00 बजे तक झमाझम बरसात हुई. इस बरसात से शहर के बिजनेस.हब माने जाने वाले लाल बाजार ,मीना बाजार सहित प्रशासनिक कार्यालयों में भी पानी लग गया. शहर में भीड़ कम दिखी और जो भी लोग बाहर निकले उन्हें घुटनों तक पानी का सामना करना पड़ा सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखी तथा छात्रों को विद्यालय से घर आने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.वहीं शहर के निचले ईलाकों में घरों में पानी घुस गया।