चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर अंचल लिपिक ने किया लाखों रुपये की ठगी,नामजद प्राथमिकी दर्ज

छपरा : सारण समाहरणालय में चपरासी की बहाली के नाम पर 20 लाख रूपये की ठगी करने के का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले में छपरा सदर अंचल के लिपिक सैयद मो नजमी के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी । पीड़ित फैज आलम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें आरोप है कि सारण मे 120 चपरासी की बहाली होने वाली है । बहाली कराने के नाम पर 10 उम्मीदवारों से 20 लाख रुपए की ठगी की गयी है। सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के इसुआपुर गांव निवासी स्वर्गीय मोहम्मद हाफिज अंसारी के पुत्र फैज आलम ने आरोप लगाया है कि समाहरणालय में 120 अनुसेवियों की बहाली के लिए नवंबर 2017 में लिपिक सैयद मो नजमी द्वारा दो – दो लाख की वसूली दस उम्मीदवारों से की गई जिसमें अली अहमद, मोहम्मद आरिफ आलम, मिंटू कुमार राम, विपिन कुमार राम, राजेश कुमार राम, सीतलेष कुमार राम, सुदीश कुमार राम, बिरेन्दर् कुमार राम, जितेन्द्र कुमार राम शामिल है । मो फैज ने लिखा है कि बहाली नहीं होने पर राशि वापस करने के लिए दबाव बनाने पर लिपिक काफी दिनों तक टाल- मटोल करते रहा । पीङितों ने जिला पार्षद गीता सागर राम से शिकायत की । जिला पार्षद के द्वारा हस्तक्षेप किया गया । जिला पार्षद के द्वारा पंचायत करने पर सैयद मोहम्मद नजमी ने आठ लाख रुपये का चेक गीता सागर के नाम से दिया । चेक 2 जनवरी 2019 की तारीख में काटा गया है । अभ्यर्थियों से लिया गया 12 लाख रूपये अभी भी बकाया है । नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पंडित ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है