बेतिया – गौनाहा:– *8 से 11 जून तक पंचायत वार शिविर का आयोजन कर वंचित लाभार्थीयो को मिलेगा अवास का लाभ*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* शिविर मे परिवार के मुखिया को अपना फोटो सहित आवेदन मे अधार राशन कार्ड का छाया प्रति करना होगा संलग्न
गौनाहा
प्रखण्ड के सभी पंचायतो मे 8 से 11 जून तक शिविर के माध्यम से अवास से वंचित लाभुको को प्रधानमंत्री अवास का लाभ दिया जायेगा । इसकी जानकारी देते हुए वीडीयो श्रीकान्त ठाकुर ने बताया कि 8 जून को बजडा, वेलसंढी, बेलवा, भतीहरवा, डरौल, धमौरा 9 जून को धनौजी, डोमाठ, गौनाहा, जमुनिया, लक्ष्नौता, माधोपुर, व 11 जून को महुई, मेहनौल, मंझरिया, मटियरिया, सिठी, रूपौलिया पंचायत मे शिविर का आयोजन किया जायेगा । शिविर मे अवास से वंचित लाभुको को प्रधान मंत्री अशास योजना का लाभ दिया जायेगा । इसके लिए अवास से वंचित परिवार के मुखिया को शिविर के माध्यम से एक आवेदन देना होगा । आवेदन के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो, अधार कार्ड व राशन कार्ड का छायाप्रति देना होगा । शिविर मे अवास सहायक द्वारा आवेदन को पढ कर सुनाया जायेगा । आम सभा से पुर्ण रूप से पारित होने पर ही अवास से वंचित लाभुको का प्रतिक्षा सुची मे नाम जोडा जायेगा ।