सारण :बाइक व मोबाइल लूटी
#मुरारी बाबा 
 गड़खा
गड़खा थाना क्षेत्र के गोपी बाबा के मठिया कसीना के समीप तीन अज्ञात अपराधियों ने चप्पल दुकानदार से बाइक और स्मार्टफोन लेकर चंपत हो गए। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार डेरनी थाना क्षेत्र के पुरडिलपुर गांव निवासी अमला पंडित के पुत्र शैलेश कुमार ने गड़खा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, कहा है कि अमनौर में चप्पल-जुत्ता की थोक सेल दुकान है। बकाया वसूलने धनौरा बाजार गया था व वापस आने के क्रम में रामपुर बाजार रोड में गोपी बाबा के मठिया के समीप तीन व्यक्ति रोड किनारे खड़े थे। उन्होंने रुकने को इशारा किया जैसे ही रुका  एक व्यक्ति बाइक का हैंडिल पकड़ लिया और दूसरा व्यक्ति बोला कि बाइक छोड़कर चले जाओ। तीसरा व्यक्ति मेरे जेब में हाथ लगाया और स्मार्ट फोन निकाल लिया। शोरगुल करने पर तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार हो उत्तर की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।