
ऑनलॉक : 02 की अवधि 22जून तक, पाबंदी में मिलेगी ढ़ील
पटना। बिहार में कल 16 जून से अनलॉक : 2 की प्रक्रिया शरू हो जाने की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर के दी। अनलॉक 2 में प्रतिबंधों में कुछ ढ़ील दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगले एक सप्ताह तक अर्थात दिनांक 16.06.21 से 22.06.21 तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 5 बजे अप0 तक, दुकानेंं एवं प्रतिष्ठान 6 बजे अप0 तक खुली रहेगींं। रात्रि कर्फ्यू संध्या 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक लागू रहेगा।विस्तृत जानकारी कुछ घंटों में मिलेगी।





Recent Comments