सिवान।सोमवार को जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।जिसमें एक शख्स ने सास-ससुर और पत्नी को धारदार हथियार से काटकर मार डाला है। ट्रिपल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. दिल दहला देने वाली इस वीभत्‍स घटना ने सबको हैरान कर दिया है. पुलिस इस बड़ी वारदात की छानबीन में जुटी हुई है. वारदात सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र की है. यहां भीखाबांध कोहार टोला तकिया में एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. पत्नी के साथ-साथ उसने अपने सास-ससुर को भी मार डाला है. इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स फरार हो गया है. मरने वालों की पहचान भीखाबांध के रहने वाले अली हुसैन साईं के रूप में की गई है. अली हुसैन साईं की पत्नी और बेटी की भी हत्या हुई है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटनास्‍थल का नजारा देख पुलिसवाले भी हैरान हैं. घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसकी जांच चल रही है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.*