बेतिया – गौनाहा:– *सहोदरा मेला परिसर को अतिक्रमण मुक्त करने हेतू कल्याण महासंघ की बैठक*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा मेला परिसर का हो रहे अतिक्रमण को लेकर शनिवार को क्षेत्रिय थारु महासंघ के सक्रिय सदस्ययों की एक बैठक सहोदरा राम जानकी मंदिर धर्मशाला में आयोजित कि गई । जिसकी अध्यक्षता निरंजन पंजियार ने की । इस मौके पर क्षेत्रीय थारु कल्याण महा संघ के अध्यक्ष रामजन्म महतो ने कहा कि विगत कई वर्षो मेला परिसर का अतिक्रमण होते आ रहा है । अगर यही स्थिति रही तो अवामी एक दशक में मेला परिसर का पुर्ण से अतिक्रमण हो जाऐगा और मेला लगाने के लिए जमीन नही बचेगा । वही निरंजन पंजियार ने कहा कि इसके लिए थारू कल्याण संघ के प्रबुद्धजनो को आगे आना होगा । बैठक मे यह निर्णय लिया गया कि मेला समापन के बाद दस सदस्यी टीम डीएम से मिलेंगी । इस अवसर पर क्षेत्रिय अध्यक्ष रामजनक प्रसाद, क्षेत्रिय सचिव श्रीकान्त प्रसाद, मैनाटांड प्रखण्ड के चौहट्टा पंचायत के मुखिया गोविन्द महतो, दोमाठ पंचायत के पूर्व मुखिया सुषमा देवी, जमुनिया पंचायत मुखिया सुनील गढ़वाल, घनौजी पंचायत मुखिया रंजीत बहादूर उर्फ मिंगू सिंह, मटियरिया पंचायत मुखिया रामप्रसाद महतो, पैक्स अध्यक्ष बलिराम सिंह यादव, हरिनन्दन प्रसाद सहित दर्जनों थारु महासंघ के कार्यकार्ता सदस्य मौजूद रहें । बता दें कि दिन प्रतिदिन मेला परिसर को अतिक्रमण कर दूकान व दूकान के पीछे घर बनाकर मेले के जमीन को अतिक्रमण किया जा रहा हैं|अतिक्रमण की वजह से मेला परिसर दिन प्रति दिन सिमटती जा रही है़ं जिस कारण मेले में दूकान,खेल तमाशे व दर्नाथियों को भी घुमने में परेशानी हो रही हैं ।




Recent Comments