सांसद प्रतिनिधि को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मान

छपरा। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सारण सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह को सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान के तहत बुक देकर सम्मानित किया।मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ने पटना अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि सभी लोगो को यह संकल्प लेना है कि संविधान के नियम का पालन करे। साथ ही कहा कि बहुत सी बात इस किताब में इसे पढ़ने की आवश्यकता है। इसके लिए सांसद प्रतिनिधिश्री राकेश सिंह ने आभार प्रकट किया और बताया कि विधानसभा अध्यक्ष का कार्यकाल अभी तक बहुत ही सराहनीय रहा है और उन्होंने विधानसभा शताब्दी समारोह माना कर देश के राष्ट्रपति को आमंत्रित कर के विधानसभा में घुमाने का काम किये यह बहुत बड़ी उपलब्धि है उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए श्री सिंह ने कहा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बड़ी ही शालीनता और निष्पक्ष तरीके से सदन चलाया जा रहा है।