छठ ब्रतियों ने अस्तलगामी भगवान भाष्कर को किया अर्घ्य अर्पित

मांझी (सारण) : प्रखंड के रामघाट, बैरिया घाट, डुमाईगढ़, ताजपुर, फुलवरिया समेत प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों ब्रतियों ने अस्तलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दान किया। इस मौके पर स्थानीय छठ पूजा समितियों द्वारा साफ सफाई तथा प्रकाश लाउडस्पीकर व बेरिकेटिंग आदि की मुकम्मल ब्यवस्था की गई थी। प्रसिद्ध राम घाट पर गोपाल शर्मा रंजन शर्मा मोती यादव तथा लवजी सिंह आदि द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई।

स्थानीय प्रशासन द्वारा घाटों पर कृष्णा सिंह पहलवान रोहित राज शैलेश यादव तथा सिकन्दर अली की देखरेख में गोताखोरों को तैनात किया गया था। सी ओ दिलीप कुमार तथा थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा प्रखंड व अंचल कर्मियों तथा पुलिस बल के साथ मुश्तैद थे।