बेतिया – गौनाहा:– *दो शराबी को पकड पुलिस ने भेजा जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को 4:00 बजे दिन में भिखना ठोरी जंगल से उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त छापमारी में दो शराबी को शराब के नशे के हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि गौनाहा थाना क्षेत्र के अमोलवा निवासी मुन्ना कुमार व मोतीहारी निवासी किशन कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।




Recent Comments