बेतिया – गौनाहा:– *फोन कर ईट व्यवसायी से रंगदारी मांगते युवक गिरफ्तार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* स्थानीय पुलिस ने चार माह पूर्व फोन कर 20 लाख रुपयें रंगदारी मांगने के आरोप में एक यूवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि फोन कर रंगदारी में बीस लाख रूपये की मांग करने के आरोप में रुपवलिया पंचायत के सेमरी डुमरी निवासी स्व़.लालू दूबे के पुत्र पप्पू दूबे को गिरफ्तार किया गया है । जिस मोबाईल फोन से रंगदारी मांगी गई थी वो मोबाइल फोन सीम सहित जब्त कर लिया गया है ।
विदित हो कि चार माह पूर्व से गौनाहा निवासी स्व.जैनुल आब्दीन के पुत्र अबुल हसन से अभियुक्त पप्पू दूबे द्वारा मोबाईल फोन से बीस लाख रुपयें की मांग की गई थी नहीं देने पर वादी व उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी । जिसकी कांड संख्या 22/18 है वादी ने बताया कि प्रथम कॉल 24 नवम्बर 2017 को आया और 20 लाख रुपये की मांग की गई परन्तु मैंने उनके बातों पर ध्यान नहीं दिया दूसरी कॉल 25 नवम्बर, तीसरी 6 दिसम्बर 2017, चौथी कॉल 4.जनवरी 2018 को आया और वही रुपये नहीं पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दिया गया अंतिम कॉल 23 मार्च 2018 को आया और धमकी दी गई कि अगर रकम नहीं पहुंचायी तो जो हर्ष जमुनिया के स्वर्ण व्यवसायी अर्जुन सोनी व एकवा परसौनी निवासी शेख मुस्तफा का हुआ था वही हर्ष तुम्हें व तुम्हारे बेटे के साथ किया जाएगा । कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस रंगदार को ढूढती रही और अन्तत: पुलिस के हाथ रंगदार के गिरेबान तक पहुंचा और रंगदार को पकडकर जेल भेज दिया गया । वादी का सेमरी डुमरी में चिमनी भट्टा चलता हैं ।




Recent Comments