पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:- बेतिया। पुलिस के कुमारबाग आउट पोस्ट थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक और समाजसेवी मनीष कश्यप ने संयुक्त रूप से मास्क वितरण किया। इतना ही नहीं बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को “लॉक डाउन” का अनुपालन करने के प्रति आमजन प्रेरित किया गया। बिना मास्क के सड़क पर परिवार के साथ जाने वालों को समझा कर, उन्हें मास्क दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव रजक व मनीष कश्यप ने मास्क की उपयोगिता के सम्बंध में जानकारी दी। कुमारबाग़ ओपी थाना के पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों को एक अतिरिक्त मास्क भी दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक के हवाले से खबर है कि उन्होंने “लॉक डाउन” के नियमों का अनुपालन करने और अपने घरों में रहने के लिए सराहनीय प्रयास किया है। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों को समझाकर कि कोरोना संक्रामक रोग है, घर मे रहे क्योंकि आपके परिवार की दुनिया आप ही हैं। इसलिए घर में रहें। मनीष कश्यप ने बताया कि देश को कोरोना से बचाने के लिए सरकार, प्रशासन, पुलिस, चिकित्सकों की टीम दिनरात परिश्रम कर रही है। मीडिया वाले पल-पल की ख़बरें अख़बार, रेडियो, टीवी और मोबाइल के माध्यम से जनजन तक पहुंचा रहे हैं। हम सबका फर्ज बनता है कि उनका भरपूर साथ दे व सहयोग करें। मनीष कश्यप के अनुसार 500 मास्क का वितरण कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वे विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस के सहयोग से मास्क का वितरण करेंगे। “लॉक डाउन” व “सामाजिक दूरी” बनाकर हम कोविड 19 कोरोना वायरस को पटखनी देंगे।