पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया: विगत वर्षों स्थापित हुआ कुमारबाग ओ पी अब अपग्रेड हो गया है। कल एक सादे समारोह में इसे अपग्रेड कर दिया गया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने अपग्रेड होने के फायदे मौजूद व्यक्तियों को गिनाए।

इस अपग्रेड थाने के पहले प्रभारी के रूप में देवेंद्र कुमार को कमान सौंपी गई है। बताते चलें कि कुमारबाग थाने में पहले से क ई केस पेंडिंग हैं। अब इसकी जिम्मेदारी नए थानेदार की होगी। मौके पर वरीय अधिवक्ता डा रमेशचन्द्र पाठक, इंस्पेक्टर सुनिल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।