दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
योगापट्टी प्रखंड के चौमुखा में पिछले दिनों हुई अगलगी के सात अग्निपीड़ित परिवारों में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, प. चम्पारण, बेतिया द्वारा आज दिनांकः 16.03.2018 को राहत सामग्री के रूप में तिरपाल, साड़ी, धोती, चादर, शॉल, गमछा, मच्छरदानी, बाल्टी आदि वितरित किया गया। राहत सामग्री वितरित करते हुए रेड क्रॉस आपदा राहत समिति के सदस्य डॉ. देवीलाल यादव, जगदेव प्रसाद, प्रदीप कुमार, अजहर आलम, मनमोहन कुमार यादव ने कहा कि सेवा ही धर्म है और पीड़ित मानवता की सेवा रेड क्रॉस का लक्ष्य। मौके पर डॉ. के. बी. जेड. हवारी आदि उपस्थित थे। अग्निपीड़ित परिवार के लंगटू यादव, रामाधार यादव, मुस्मात संध्या, रमेश यादव, सुकुल यादव आदि ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया।





Recent Comments