
मूलभूत सुविधाओं पर पदाधिकारी द्वय ने किया संतोष प्रकट।
प्रवासियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में प्रत्येक पंचायत में क्वारेंटाइन सेन्टर स्थापित करने का दिये दिशा निर्देश।
पानापुर(सारण)रविवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन एवं एसपी हरकिशोर राय ने अप्रवासी मजदूरों के लिए प्रखंड में बनाये गए विभिन्न कवारेंटिन केंद्रों का निरीक्षण किया एवं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। दोनो पदाधिकारियों ने हाई स्कूल कोंध भगवानपुर ,सतजोड़ा , पंचायत सरकार भवन महम्मदपुर , कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बकवा एवं मध्य विद्यालय सतजोड़ा में कार्यरत क्वारेंटाइन सेंटर की साफ सफाई ,शौचालय ,बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने क्वारेंटाइन केंद्र में मौजूद अप्रवासी मजदूरों से भी पूछताछ की एवं व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया । डीएम ने मौके पर उपस्थित सीओ रणधीर प्रसाद एवं बीडीओ मो.सज्जाद को निर्देश दिया कि अप्रवासी मजदूरों के अधिक संख्या में आने के मद्देनजर इन केंद्रों के अलावे प्रत्येक पंचायत में क्वारेंटाइन सेंटर बनाएं । निरीक्षण के दौरान एसडीओ मढ़ौरा विनोद कुमार तिवारी ,सीओ रणधीर प्रसाद ,बीडीओ मो.सज्जाद ,थानाध्यक्ष के डी यादव ,जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह भी उपस्थित थे ।




Recent Comments