सिवान :अनशन पर बैठे बीडीसी की हालत बिगड़ी, आक्रोशित भीड़ ने कार्यालय में जड़ा ताला
#अनशन तोड़वाते डीसीएलआर व अन्य
#डीसीएलआर ने तुड़वाया अनशन
#परवेज अख्तर /सिवान

बड़हरिया:
प्रखंड की पकड़ी पंचायत के गौसीहाता के वार्ड नं०- 3 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बन रहे नाले के विवाद ने तुल पकड़ लिया. प्रखंड कार्यालय के समक्ष बीडीसी सदस्य इसराइल हुसैन आमरण अनशन पर बैठ गए. जिनकी मंगलवार को हालत बिगड़ गयी. यह देख बिगड़ती हालत की खबर पाकर पहुंचे डीसीएलआर राम कुमार बैठा ने श्री हुसैन को जूस पिलाकर अनशन को तोड़वा दिया. इस मौके पर सीओ वकील सिंह, डॉ अनिल गिरी सहित अन्य गणमान्य लोग वहां मौजूद थे. विदित हो कि पंचायत के गौसीहाता के वार्ड नं०-3 में नाला निर्माण में हो रही धांधली को लेकर बीडीसी सदस्य श्री हुसैन सोमवार की सुबह आमरण अनशन पर बैठ गए. मंगलवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ने लगी थी. बाद में उनको ग्लूकोज चढ़ाने की नौबत आ गयी. दोपहर को बीडीसी सदस्य के समर्थन आये ग्रामीण उग्र हो गए व प्रखंडकर्मियों को बाहर कर कार्यालय में ताला जड़ दिया. बाद में बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कार्यालय में जड़े ताले को तोड़वाया. इस मौके पर एएसआई प्रभात कुमार के नेतृत्व में कार्यालय पर पुलिसकर्मियों का जत्था पहुंच गया. बीडीसी सदस्यों ने डीसीएलआर श्री बैठा से नाला निर्माण कार्य में हुई अनियमितताओं की जांच करने व बीडीओ का स्थान्तरण करने की मांग की. बहरहाल डीसीएलआर श्री बैठा के अनशन तुड़वाने के बाद गतिरोध तत्काल समाप्त हो गया है.




Recent Comments