दो दिवसीय संत सम्मेलन कार्यक्रम का किया आयोजन

परसा – प्रखंड के मारड़ बाजार में मानव धर्म के प्रणेता श्री संतपालजी महाराज के शिष्यों द्वारा दो दिवसीय संत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान संत महात्मा के द्वारा मानवधर्म के बैनर तले सैकड़ो अनुयायियों के बीच आपसी भाईचारा सद्भावना राष्ट्रीय एकता – अखण्डता व अध्यात्म ज्ञान के बारे में जानकारी दी गई ।इसके पूर्व डॉ नरेन्द्र कुमार सिंह डॉ ध्रुव नारायण सिंह कमलेश राय केदार राय राम रतन राय सुरेन्द्र राय रामबालक राय राजेश सिंह रघुवंश मांझी सहित सैकड़ों संत महात्मा ने मानव धर्म के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली। जो मारर बाजार से भलवहिया गांव मारर दरगाह चकसहबाज होते हुए पुनः मारर बाजार पहुची ।इस दौरान लोगो को शाकाहारी भोजन करने व आपसी भाईचारा बनाने को लेकर कई नारे लगाकर अध्यात्म ज्ञान से जुड़ने के लिये प्रेरित किया गया।