सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का दिया निर्देश

पानापुर (सारण)।दुर्गापूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में बीडीओ आनंद पांडेय, सीओ अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने प्रखंड के रसौली, बकवा, धनौती, सतजोड़ा, कोंध भगवानपुर आदि पूजा पंडालों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया.अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों और आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की गहन समीक्षा की. उन्होंने आग से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही मेला एवं पूजा पंडालों में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग कराने एवं प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने को कहा ताकि किसी भी प्रकार की भगदड़ की स्थिति न बने.उन्होंने पूजा पंडालों के पास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने एवं सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया.