संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर ( सारण ) : इसुआपुर प्रखंड के संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कुल के निदेशक सह मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया । वहीं भगवानपुर के गैलेक्सी कोचिंग सेन्टर में भी कोचिंग के बच्चों के साथ मुखिया संगम बाबा ने शिक्षक दिवस मनाया । वहीं मंच से अपने सम्बोधन में शिक्षक और बच्चों को सम्बोधित कर शिक्षकों से आग्रह किया की आपसे यहाँ के अभिभावकों को बहूत सारी उम्मीदें हैं की आप उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिये अपना बेस्ट हमेंशा देते रहेंगे । आप ईमानदारी पूर्वक बच्चों को सही राह पर ले जाने का कार्य करते रहें । वहीं इस अवसर पर कोचिंग के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी गीत-संगीत से लोगों को मनोरंजन करवाया ।कार्यक्रम में मिन्टू शर्मा, गजेन्द्र राय, राकेश राय, विपिन राय, सत्येंद्र राय, धनंजय राय, मुकेश राय, अरविन्द राय, परमेश्वर राय, सोनालाल सैकड़ों बच्चे व ग्रामीण उपस्थित थे ।