पानापुर (सारण)। प्रखंड के दर्जनों सेविकाओं एवं सहायिकाओं को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है जिससे उनके समक्ष आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.बताया जाता है कि इन सेविकाओं एवं सहायिकाओं के खाते से संबंधित कुछ तकनीकी समस्या थी जिसमें सुधार के लिए सीडीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराया जा चुका है. विभागीय कर्मियों की लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण प्रखंड के लगभग 54 सेविकाओं एवं 60 से ज्यादा सहायिकाओं का दिसंबर 2025 से मानदेय बकाया है. विभागीय अनदेखी से आजिज दर्जनों सेविका गुरुवार को जिलाधिकारी को आवेदन देकर अविलम्ब वेतन भुगतान की गुहार लगायी है. दिए आवेदन में सेविकाओं ने कहा है कि सीडीपीओ एवं डाटा ऑपरेटर के अनदेखी से हमारा वेतन रुका हैं. वेतन नहीं मिलने के कारण हमसभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे है.