
संजय पांडे/ छपरा/नगरा(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी खैरा में कार्यरत अकाउंटेंट-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर राजीव कुमार को खैरा पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया.मामला शिक्षकों के वेतन भुगतान में कथित अनियमितता और सरकारी राशि के अनधिकृत अंतरण से जुड़ा है.विभागीय जांच में 8,84,242.50 रुपये की सरकारी राशि के कथित गबन का उल्लेख किया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण की स्थापना शाखा से संबंधित शिक्षकों के वेतन भुगतान के सत्यापन के दौरान वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था.जांच में कुछ शिक्षकों के नाम,यूएएन संख्या और बैंक खाते के विवरण का कथित दुरुपयोग कर राशि के अंतरण की बात सामने आयी.इसके बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,स्थापना की ओर से खैरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया था.विभागीय पत्र के अनुसार जनवरी 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच तीन बैंक खातों में कुल 8,84,242.50 रुपये के अंतरण का विवरण सामने आया है.मामले में बैंक स्टेटमेंट,वेतन विपत्र और यूएएन से संबंधित अभिलेखों के आधार पर जांच की जा रही है.पुलिस अब मामले में कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है.वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राजीव कुमार को जेल भेज दिया गया है.मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.




Recent Comments