• सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में शनिवार को सुबह 10 बजे अमनौर में बैठक
• सांसद राजीव प्रताप रूडी, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह और छपरा विधायक छोटी कुमारी, तरैया विधायक जनक सिंह, अरवल से जदयू विधायक पप्पू वर्मा सहित एनडीए कार्यकर्ता होंगे शामिल।
• रूडी ने एनडीए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में जुटने का आह्वान किया।

छपरा/सारण। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी शनिवार को सुबह 10 बजे अमनौर में बैठक करेंगे। बैठक में अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी, तरैया विधायक जनक सिंह, अरवल से जदयू विधायक पप्पू वर्मा विधान पार्षद प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव सहित एनडीए के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में सांसद रूडी एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं। एनडीए शिक्षक समुदाय की अपेक्षाओं और शिक्षा क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने व आनंद पुष्कर को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने के रणनीति पर मंथन होगा।