पानापुर (सारण)।सतजोड़ा लखनपुर मार्ग पर सेमरी गिरगिट मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया. वही इस मामले में पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े एक मुख्य लाइनर सह वाहन मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता हैं कि काले रंग का स्कार्पियों करचोलिया गांव के बाइक सवार दो युवकों को धक्का मार दिया था. उसके बाद वह सतजोड़ा बाजार स्थित पुलिस पिकेट का बैरिकेटिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ा जिसके बाद पुलिस को संदेह हुआ. पुलिस नें स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा करना शुरू किया. इसी दौरान गिरगिट मोड़ के समीप स्कार्पियों का टायर पंचर हो गया. टायर पंचर होते ही गाड़ी का चालक साथ चल रहे एक बाइक पर सवार होकर भाग निकला जबकि गाड़ी का मालिक और लाइनर को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस सन्न रह गयी.पुलिस नें गाड़ी से 39 कार्टून ऑफिसर चॉइस फ्रूटी टेट्रा पैक शराब बरामद किया जिसकी मात्रा 336.96 लीटर बतायी जाती हैं.
गिरफ्तार वाहन मालिक गोपालगंज जिले के श्रीपुर (फूलवरिया ) थाना क्षेत्र के गुलरबगा गांव निवासी विद्या साह का पुत्र छोटेलाल साह बताया जाता हैं. पुलिसिया पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब गोपालगंज जिले के श्रीपुर (फूलवरिया ) थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी अभिषेक सिंह पिता स्वर्गीय अनिल सिंह के बताये जगह पर लें जाया जा रहा था. उसने बताया कि गाड़ी के साथ बाइक से लाइनर की भूमिका निभा रहा युवक उसी गांव का बिट्टू सिंह पिता जयकिशोर सिंह एवं स्कार्पियों का चालक विकाश सिंह पिता हरिशंकर सिंह हैं. पुलिस जब्त की गई शराब और स्कॉर्पियो वाहन को थाने




Recent Comments