पानापुर (सारण)।बाढ़ राहत अनुदान राशि के भुगतान में कथित अनियमितता का आरोप लगा पंचायत प्रतिनिधियों ने अंचल कार्यालय को आवेदन देकर इन गड़बड़ियों को दुर कर अविलम्ब जीआर राशि भुगतान की मांग की हैं. जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी हैं कि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गयी तो हमसब अंचल कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे. बताते चलें कि बसहिया पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह, चकिया पंचायत के मुखिया रामजीतन महतो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव मनोज कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने आवेदन देकर आरोप लगाया हैं कि पात्रता के बावजूद दर्जनों वास्तविक पीड़ित परिवार सहायता राशि से वंचित हैं. वही शुक्रवार को महम्मदपुर पंचायत के मुखिया जलेश्वर मांझी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा सहित अन्य ने प्रखंड कार्यालय को आवेदन दिया हैं जिसमें आरोप लगाया हैं कि 2020 की सूची से सैकड़ों लाभार्थियों का नाम वर्तमान सूची से गायब कर दिया गया है.उन्होंने कहा हैं कि सूची में नाम होने के बावजूद उनके खातों में एक भी रुपया नहीं पहुंचा है.
ऐसी ही शिकायत कोंध, टोटहा जगतपुर आदि पंचायतो की हैं जहां सूची में नाम होने के बावजूद राशि नहीं पहुंची हैं. उन्होंने कहा हैं कि यदि जल्द ही लंबित मामलों का निष्पादन कर सभी पात्र परिवारों को जीआर राशि का भुगतान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा.




Recent Comments