
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चकिया पंचायत के खजुरी गांव में बुधवार की देर शाम एक गुमटीनुमा किराना दुकान में आग लग जाने से हजारों रूपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गये. बताया जाता हैं कि खजुरी गांव निवासी रविंद्रनाथ पांडेय अपने घर के सटे गुमटी में किराना दुकान चलाते थे. बुधवार की शाम साढ़े सात बजे दुकान बंद कर घर पर मौजूद थे. इसी दौरान दुकान में आग लग गयी और उसने विकराल रूप धारण कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं आग बुझाने में जुट गये. इस बीच सूचना पाकर स्थानीय थाने से फायरब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची एवं आग पर काबू पाया. प्रत्यक्षदर्शियों नें बताया कि फायरब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुँचती तो आसपास के घरों को भी नुकसान होता. पीड़ित दुकानदार नें बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में नकदी सहित हजारों रूपये मूल्य के सामान एवं जरूरी कागजात जलकर राख हो गये हैं.




Recent Comments