
सांसद द्वारा अगलगी से पीड़ित परिवार को सहायता का मिला आश्वासन
परसा :बलिगांव में रम्भु साह के यहा शुक्रवार को भीषण अगलगी हुआ जिसमे रंभू साह के दो बच्चें की जलने से मृत्यु हो गया और लाखों का समान जल गया जिसकी तत्काल सुचना स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के संपर्क सहायता केंद्र को दिया गया वहां से पदाधिकारीयो को तत्काल कार्रवाई के लिए सुचना दी गई । उसी क्रम मे सांसद द्वारा सोमवार को एक टिम बनाकर पीड़ितों परिवार के घर भेजा गया जिसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह परसा पुर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा मंडल महामंत्री संतोष शर्मा मंडल मंत्री शिवनारायण शर्मा को घटना स्थल पर भेजा गया जहां सांसद से पीड़ित परिवार को दुरभाष द्वारा बात कराया गया जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी सरकारी मदद होगा तत्काल उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी एवं एच पी गैस के एरिया मैनेजर को फोन कर राकेश सिंह द्वारा अविलंब सहायता राशि भुगतान करने को कहा गया।




Recent Comments